Ad

यातायात नियमों पर सख़्त उत्तराखण्ड सरकार, पांच से अधिक चालान पर लाइसेंस निरस्त, चालान न भरने वालों पर…. कार्यवाही, जाने पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब सख़्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य में केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम के नए संशोधित नियम लागू कर दिए गए हैं। इसके तहत यदि किसी चालक का एक वर्ष के भीतर पांच या उससे अधिक बार चालान कटता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

संशोधित नियमों के अनुसार, 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक की अवधि में यदि कोई चालक पांच या अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे गंभीर श्रेणी का अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में परिवहन विभाग द्वारा चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले वर्ष के चालान को अगले वर्ष की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल में आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, मदिरा दुकानों व FL-2 अनुज्ञापनों की जांच....

परिवहन विभाग अब चालान न चुकाने वाले डिफॉल्टर चालकों की अलग सूची तैयार करेगा। ऐसे वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किए जाने का प्रावधान भी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सर्वेयर इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी....

नए नियमों के तहत चालान की सूचना इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से (एसएमएस या ई-मेल) तीन दिनों के भीतर भेजी जाएगी, जबकि भौतिक चालान 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराया जाएगा। चालान जारी होने के 45 दिनों के भीतर चालक को या तो चालान स्वीकार कर भुगतान करना होगा या फिर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उसे चुनौती देनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, दोस्त गंभीर हालत में ICU में भर्ती...

यदि तय समय सीमा में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो चालान को स्वतः स्वीकार मान लिया जाएगा और इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें