उत्तराखंड: यहां दिनदहाड़े बाइक सवारो ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर….

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला शनिवार की शाम रामनगर के गैस गोदाम रोड क्षेत्र से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक युवक पर गोलियां चला दी गईं, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस के सुरक्षा दावों की भी पोल खुल गई है।

रामनगर के गैस गोदाम रोड क्षेत्र में स्थित नहर के पास की है, जहां बाइक सवार 18 वर्षीय मुकुल आर्य पर लगभग 17 से 18 अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 6 बाइकों पर सवार होकर आए इन हमलावरों ने मुकुल को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उस पर गोली चला दी, गोली मुकुल के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मुकुल को उठाकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल युवक से पूछताछ शुरू कर दी गई है, घायल मुकुल आर्य रामनगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला है, वह शनिवार की शाम बाइक से गैस गोदाम रोड की ओर जा रहा था, तभी यह हमला हुआ, घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्रवासियों को मिली, इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित खबरें