Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल में आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, मदिरा दुकानों व FL-2 अनुज्ञापनों की जांच….

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को नैनीताल जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा नियमित प्रवर्तन एवं गुणवत्ता नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने जिले की विभिन्न मदिरा दुकानों के साथ-साथ हल्द्वानी में संचालित एफ.एल-2 (FL-2) अनुज्ञापनों का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....


निरीक्षण के दौरान विभिन्न मदिरा ब्रांडों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री प्रक्रिया एवं अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। गुणवत्ता मानकों की पुष्टि के लिए अलग-अलग मदिरा ब्रांडों के नमूने विधिवत रूप से लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..


आबकारी विभाग ने बताया कि पूरी कार्रवाई आबकारी अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि आगे भी इस तरह के निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि अवैध मदिरा के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मदिरा उपलब्ध कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें