Ad

हल्द्वानी में गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, इंडेन कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े, आयुक्त ने दर्ज कराई FIR

हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बीच उत्पन्न गैस संकट के बीच जहां एक और नैनीताल जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, वहीं कुछ कर्मचारी लगातार कालाबाजारी, घटतौली से व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना प्राप्त हुई कि डहरिया के महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान गैस बांट रहे कर्मियों ने 10 भरे सिलेंडर यहां छोड़े और खाली सिलेंडर लिए बिना ही चलता बना।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बहुद्देशीय परियोजना से आई बड़ी अपडेट, टनल-2 का अहम काम पूरा, अब तेज़ी से आगे बढ़ेगा प्रोजेक्ट, देखें रिपोर्ट...

जिसके बाद आयुक्त ने ठेकेदार और संबंधित कर्मियों को तलब कर जानकारी ली। इस दौरान कोई भी खाली सिलेंडर लिए बिना 10 भरे सिलेंडर एक साथ रखने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कालाबाजारी का संदेह होने पर आयुक्त दीपक रावत ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को सिलेंडर वितरण कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी संदीप एवं अन्य प्रेमपाल सिंह ठाकुर, प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया (लालकुआँ): दीपेंद्र कोश्यारी के प्रयासों से बदली चोरगलिया स्कूल की तस्वीर, CSR फंड से छात्रों को मिली आधुनिक सुविधाएं और संसाधन

आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नशे पर मुखानी पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर नजर रखने और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित खबरें