लालकुआं: अब इस कॉलोनी को हटाने के नोटिस हुआ चस्पा…देखें पूरी अपडेट

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं – नगर में पिछले कुछ वर्षों से अतिक्रमण हटाने की कारवाइयां तेजी से चल रही है, कुछ समय पूर्व रेलवे और प्रशासन ने नगर की सबसे बड़ी श्रमिक कॉलोनी नगीना कॉलोनी का नामोनिशान खत्म कर दिया, तब से नगीना कॉलोनी अब इतिहास बन गई है। इसके बाद अब रेल लाइन के बिल्कुल किनारे बसी और लंबे समय से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई से अब तक बची रही कॉलोनी खड्डी मोहल्ले पर अब संकट के बदले आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

नगर के शहरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती खड्डी मौहल्ले से अतिक्रमण हटाये जाने के राजस्व विभाग द्वारा नोटिस दिये जाने से हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि आगामी मानसून से पूर्व जिला प्रशासन जलभराव वाले स्थलों को चिन्हित कर उसकी रोकथाम में जुटा हुआ है, प्रत्येक वर्ष बरसात में भारी मात्रा में रेल पटरियों में पानी आ जाता है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन जाते है, जिसको लेकर बीते दिनों एसडीएम ने दौरा करते हुए मानसून से पूर्व जलभराव से निपटने के निर्देश दिये थे, जिसको लेकर आज राजस्व उप निरीक्षक ने खड्डी मौहल्ले में अन्तिम नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हैं, जिससे मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों में हड़कम्प मच गया है, नोटिस के अनुसार सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया गया है, जिससे मानसून काल में जलभराव, नाली रूकावट, मार्ग अवरोध जन सुरक्षा हेतु गम्भीर संकट उत्पन्न कर सकता है, यदि समय रहते अतिक्रमण नही हटाया गया तो किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में कॉलोनीवासी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

राजस्व उप निरीक्षक ने दर्जनों घरों में नोटिस देकर 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है, अन्यथा आपदा प्रबंधन के अधिनियमों के तहत बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की विधिक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें