Ad

(ब्रेकिंग न्यूज) देवभूमि की इस जिला अदालत को मिली बम से उड़ने की धमकी, अलर्ट

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अधिवक्ता, कर्मचारी और वादकारी अपने-अपने चेंबरों से बाहर निकल आए और परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया।

जानकारी के अनुसार ‘ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन’ की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। ईमेल में दावा किया गया है कि जिला न्यायालय परिसर में आरडीएक्स बम फिट कर दिया गया है और दोपहर 1:00 बजे तक पूरी इमारत को विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कसा कानून का शिकंजा, पांच को गुंडा एक्ट में छह माह के लिए किया जिला बदर….

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने बताया कि जैसे ही ईमेल की सूचना मिली, न्यायालय प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत परिसर खाली कराया गया। अधिवक्ताओं और वादकारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी (नैनीताल) जिला मजिस्ट्रेट ने रिसोर्ट पर हवाई फायरिंग और स्टाफ से अभद्रता करने के आरोपी का शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी अलर्ट पर रखा गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
समाचार लिखे जाने तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई थी। सुरक्षा एजेंसियां एहतियातन हर पहलू की जांच कर रही हैं।

सम्बंधित खबरें