Ad

कालाढूंगी (नैनीताल) जिला मजिस्ट्रेट ने रिसोर्ट पर हवाई फायरिंग और स्टाफ से अभद्रता करने के आरोपी का शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त

नैनीताल। कालाढूंगी क्षेत्र के परमपुर धमोला निवासी बहादुर सिंह बिष्ट द्वारा एक रिसोर्ट के गेट पर हवाई फायरिंग किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। आरोपी पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड और रिसेप्शन स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव....

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने शस्त्र अनुज्ञप्ति की शर्तों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए बहादुर सिंह बिष्ट का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। बताया गया कि उक्त घटना से क्षेत्र में सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:- विधि में Ph.D. लेकर मनु अग्रवाल ने बढ़ाया रामनगर का मान, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया विशेष श्रेय....

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें