Ad

बीज मंत्र के जप से होते है सभी दुखों के नाश और कार्य सिद्धि:- पं. मनोज कृष्ण जोशी

लालकुआं। श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर, इंद्रा नगर-2, बिंदुखत्ता में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास पं. मनोज कृष्ण जोशी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ के बीज मंत्र के जप से जीवन के समस्त दुख दूर होते हैं तथा रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, स्कूलों में बच्चों को दिया गया यातायात नियमों का पाठ….


कथा के दौरान उन्होंने भगवान के ह्यग्रीव अवतार का विस्तार से वर्णन करते हुए माता की अपार महिमा पर प्रकाश डाला। उनके ओजस्वी प्रवचनों से मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते नजर आए।


कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, पुजारी नंदन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय, चंद्रशेखर कर्नाटक, जीवन रावत, कांता सिंह डसीला, महेश जोशी, जयराज भट्ट, सचिव देव सिंह देवली सहित राधा वल्लभ पांडे, राजेंद्र चौहान, चेतन पांडे, नंदन ऐरी, मनोज बसनायत, सागर शर्मा, विपिन चंद्र जोशी, बीना जोशी, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, कैलाश जोशी, सीमा रावत, बबीता बसनायत, सरिता गंगोला, देवकी गोस्वामी, माया उपाध्याय, पुष्पा भंडारी, गीता दानू, ईश्वर काला, धीरज कुंवर, रमेश गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, अमित दानू, विजय सामंत, राजू भंडारी, लक्ष्मण भंडारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन होगा आयोजित, सद्गुरुदेव सतपाल महाराज देंगें एकता का संदेश....


फोटो परिचय: प्रवचन करते कथा व्यास पं. मनोज कृष्ण जोशी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें