Ad

उत्तराखण्ड में टनकपुर से घर लौटे रहे बुजुर्ग पर हमला कर की गई हत्या, आरोपी फरार, पुलिस जाँच में जुटी……

चम्पावत जिले के खर्क बगड़ क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। टनकपुर से घर लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


मृतक की पहचान अंबादत खर्कवाल (70) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अंबादत खर्कवाल टनकपुर से अपने गांव खर्क बगड़ पहुंचे ही थे कि तभी गांव निवासी सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में अंबादत खर्कवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....


दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से अहम साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुभाष चंद्र खर्कवाल फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....


फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें