
चोरगलिया (लालकुआँ)। विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया स्थित हरिदत्त बेलवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड के महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी शामिल हुए, जिन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के प्रयासों से सिडकुल की विभिन्न कंपनियों द्वारा CSR फंड के माध्यम से विद्यालय को लाखों रुपये की शैक्षिक एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके तहत स्कूल को बेंच, डिजिटल क्लासरूम, पंखे, कूलर और वाटर कूलर जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। साथ ही विद्यार्थियों को कॉपी-किताबें भी वितरित की गईं, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। इस तरह की पहल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद करते हुए शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर सुरीन ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट धीरेश जोशी, मैन्युफैक्चरिंग हेड सुमित पांडे, एचआर स्वाति बजेठा, पीबीजीएल प्राइवेट लिमिटेड के प्रेसिडेंट एवं एलडिको सिडकुल के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र सत्यवाली तथा ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जीएम विनय डबराल मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, पूर्व प्रधान सुनीता टम्टा, पूर्व बीडीसी दीपक आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश राज, महामंत्री नवीन जोशी, प्रधान गजेंद्र टम्टा, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित आर्य, मुकेश परगाई, राहुल पन्नू सहित विद्यालय के प्रकाश चंद्र परगाई, शिक्षकगण, स्टाफ एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने CSR के माध्यम से सहयोग देने वाली कंपनियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।










