नैनीझील में हड़कंप, नाव से कूद गई महिला — पुलिस व नाव चालकों की सतर्कता से बची जान….

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल – रविवार को नैनी झील में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नौकायन के दौरान एक महिला ने अचानक चलती नाव से झील में छलांग लगा दी। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि नाव चालकों और पुलिस की तत्परता से महिला की जान बचा ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....


प्राप्त जानकारी के अनुसार नैना गांव निवासी विनीता कोहली तल्लीताल से नाव लेकर झील में घूमने निकली थीं। पाषाण देवी मंदिर के पास पहुंचते ही उन्होंने अचानक संतुलन खोते हुए झील में छलांग लगा दी। महिला को गिरता देख नाव चालक घबरा गया और तुरंत आसपास मौजूद अन्य नाव चालकों को मदद के लिए आवाज दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....


घटना की सूचना मिलते ही 112 के जरिए पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और नाव चालकों की संयुक्त कोशिश से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को झील से बाहर निकालकर सुरक्षित किनारे पहुंचाया गया।


बचाव के बाद महिला ने हंगामा भी किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे शांत कराया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पति के सुपुर्द महिला को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....


तल्लीताल चौकी के एसआई दीपक कार्की ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। समय रहते रेस्क्यू हो जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें