Ad

देहरादून: धामी सरकार के 4 साल पूर्ण, उपलब्धियों संग भव्य कार्यक्रम सम्पन्न, दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आज भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में के नेतृत्व में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धामी सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/काठगोदाम:-चित्रशिला घाट पर चला मेगा स्वच्छता अभियान, 5 टन कचरा हटाकर दिया गंगा संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स और प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में मौजूद जनसमूह का उत्साह और सरकार के प्रति विश्वास इस बात का प्रतीक रहा कि प्रदेश विकास और समृद्धि की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- वारंटियों पर चला पुलिस का अभियान, लालकुआं पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार....

इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं के बीच संवाद भी हुआ, जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें