Ad

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद नैनीताल के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21 मार्च को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री प्रतिभाग करेंगे।

रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

बैठक में कुमाऊं आयुक्त ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जनसभा में आने वाले लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी आगंतुक को असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पूर्व में ही रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे स्थानीय जनता और बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

इस दौरान सांसद अजय भट्ट , विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, बंशीधर भगर , सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें