Ad

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी पहुंचे लोहाघाट, BJYM कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा

चंपावत। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में BJYM के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में अवैध खनन पर शिकंजा, एसडीओ अनिल कुमार जोशी की छापेमारी में वाहन सीज, देखें पूरी रिपोर्ट..

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक संवाद भी हुआ। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज:- आबकारी विभाग की दबिश, छत पर छिपा शराब तस्कर गिरफ्तार...

प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की ताकत है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को नई दिशा और गति मिलती है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ न्यूज: एआरटीओ जितेंद्र सांगवान के नेतृत्व में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 116 वाहनों के चालान और 5 सीज....

बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर BJYM चंपावत के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें