Ad

उत्तराखण्ड:- ढाबों और सड़कों पर शराब पीना पड़ा भारी — 35 युवक हवालात में, पुलिस ने कसा शिकंजा

हरिद्वार- सिडकुल क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 35 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपितों से कुल ₹8750 का जुर्माना वसूला गया, जबकि पांच वाहनों को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यहाँ हथियारबंद बदमाशों का धावा, 8 लाख की नकदी समेत सोने की चेन और मोबाइल लूटे....

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। सिडकुल कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग की। इस दौरान सड़कों किनारे, सार्वजनिक स्थलों और ढाबों पर शराब पीते व हंगामा करते युवकों को पकड़ा गया।

अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, कोर्ट चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगाई और उपनिरीक्षक मनीषा नेगी की टीम शामिल रही। सभी आरोपितों को कोतवाली लाकर कानूनी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- ‘भीख नहीं अधिकार चाहिए’ के नारों से गूंजा बिंदुखत्ता, सातवें दिन सैकड़ों महिलाओं ने संभाली पदयात्रा की कमान....

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखना है। सभी पकड़े गए व्यक्तियों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या दूसरों को पिलाने का प्रयास करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- बिंदुखत्ता की जर्जर सड़कों का मुद्दा पहुंचा शासन तक, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने PWD सचिव को सौंपा ज्ञापन, जल्द सुधार की मांग...

पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि सिडकुल क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें