Ad

कुवैत-सऊदी सहित खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल के लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट: जिलाधिकारी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सुरक्षित वापसी के लिए करें संपर्क

हल्द्वानी 06 मार्च 2026 सूवि।
जनपद नैनीताल का कोई भी निवासी खाड़ी देश में फंसा हुआ है, तो उनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल नंबर पर सूचित कर सकते हैं, ताकि समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..


जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि खाडी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए कुवैत, सऊदी अरब,बहरीन तथा यूएई देशों में फंसे जनपद के नागरिकों हेतु आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गये हैं, ताकि सुरक्षित भारत वापसी के संबंध में शासन-प्रशासन स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

उन्होंने बताया कुवैत हेतु मो-96565-501946, ईमेल [email protected], सऊदी अरब हेतु मो- 00-966-11-4884697 तथा ईमेल [email protected], बहरीन हेतु मो-97339-418071,97338-400433, यूट्यूब Embassy of india, Bahrain तथा यूएई हेतु मो- 971-2-4492700 तथा बैब साईट,ूूूwww.indembassyuae.gov.in पर सूचित कर सकते हैं ताकि समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....


जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि केवल आधिकारिक व सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें और अफवाहों से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें