
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में भवाली पुलिस ने क्षेत्र में चलाया वृहद सत्यापन अभियान,
बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों पर पुलिस एक्ट में जुर्माना तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 07 मकान मालिकों 10–10 हजार के भारी भरकम चालान
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पड़ेगा भारी, अराजक तत्वों पर नैनीताल पुलिस की नजर
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा विगत दिनों भवाली क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत वृहद सत्यापन अभियान चलाकर क्षेत्र में निवासरत बाहरी/ अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
*एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री प्रकाश मेहरा* के नेतृत्व में *भवाली पुलिस* द्वारा वृहद सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम गठित कर कस्बा भवाली के वार्ड नंबर 01, 02, रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा, रामगड रोड व बाजार क्षेत्र में *पुलिस/ पीएसी* टीमों द्वारा कुल 125 मकानों में रह रहे 280 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चेक किया गया। *इस दौरान बिना सत्यापन निवासरत 30 लोगों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।*
साथ ही 07 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कोर्ट के (10–10 हजार धनराशि के) भारी भरकम चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त सभी थानों में वृहद सत्यापन अभियान चलाते हुए बिना सत्यापन निवासरत लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिकों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
*SSP NAINITAL की आमजन से अपील–*
कृपया शांति/ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आप भी अपनी जिम्मेदारी समझे, अपने किरायेदार का सत्यापन अवश्य कराए। जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़/
कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।











