Ad

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, स्कूलों में बच्चों को दिया गया यातायात नियमों का पाठ….

सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान,

यातायात पुलिस ने स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है। 

यह भी पढ़ें 👉  नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन गूंजी मां भगवती की महिमा, भक्ति से शांति व समृद्धि का संदेश – पं. मनोज कृष्ण जोशी

उक्त अभियान के तहत  *डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी ट्रैफिक जनपद नैनीताल* के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय जनता एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में यातायात पुलिस भवाली/भीमताल
द्वारा भवाली स्थित इंटर कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सडक सुरक्षा जीवन रक्षा दुर्घटना राहवीर थीम के तहत यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुग्ध संघ की गोष्ठी, 80 दुग्ध उत्पादकों को बोनस देकर बढ़ाया गया मनोबल

📍यातायात निरीक्षक श्री शिवराज सिंह बिष्ट व यातायात पुलिस टीम  द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज भूमियाधार भवाली तथा राजकीय इण्टर कॉलेज  गोविन्द बल्लभ पंत भवाली के छात्र/छात्राओं व अध्यापकों को यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगो द्वारा वाहन न चलाने, छात्र/छात्राओं को अपने परिजनों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने, Good Samaritan के अंतर्गत सडक दुर्घटना पर घायलों की तत्काल मदद करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में टनकपुर से घर लौटे रहे बुजुर्ग पर हमला कर की गई हत्या, आरोपी फरार, पुलिस जाँच में जुटी......

यातायात टीम भवाली/भीमताल

1. अ0उ0नि0 हरीश सिंह
2. अ0उ0नि0 दिलिप सिंह
3. हे0कानि0 मनोज पंत

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें