उत्तराखंड:- नवाबी रोड अब अटल मार्ग, मियावाला अब रामजीवाला, औरंगजेब विवाद के बीच धामी सरकार ने बदले 15 जगहों के नाम, देखे पूरी लिस्ट:-

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चार प्रमुख जिलों हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में विभिन्न स्थानों के नामों में परिवर्तन की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को जनभावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप बताया, जिससे लोग महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान दे सकें.

इन जगहों के बदले गए नाम

हरिद्वार जिले में कई स्थानों के नाम बदले गए हैं. भगवानपुर ब्लॉक में औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर किया गया है. बहादराबाद ब्लॉक में गाजीवाली का नाम अब आर्य नगर और चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर किया गया है. इसके अलावा, नारसन ब्लॉक में मोहमदपुर जट का नाम अब मोहनपुर जट और खानपुर कुर्सली का नाम अंबेडकर नगर रखा गया है. खानपुर ब्लॉक में इदरीशपुर का नाम नंदपुर और खानपुर का नाम श्री कृष्णपुर कर दिया गया है. रुड़की ब्लॉक में अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर रखा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

मियांवाला का नाम अब रामजीवाला

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

देहरादून जिले में भी कई स्थानों के नाम बदले गए हैं. देहरादून नगर निगम क्षेत्र में मियांवाला का नाम अब रामजीवाला किया गया है. विकासनगर ब्लॉक में पीरवाला का नाम केसरी नगर कर दिया गया है, जबकि चांदपुर खुर्द का नाम अब पृथ्वीराज नगर किया गया है. सहसपुर ब्लॉक में अब्दुल्लापुर का नाम बदलकर दक्ष नगर रखा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

नवाबी रोड अब अटल मार्ग

नैनीताल जिले में नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोलवलकर मार्ग कर दिया गया है. वहीं, उधम सिंह नगर जिले के नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी रखा गया है.

स्रोतIM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें