
लालकुआं। श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर, इंद्रा नगर-2, बिंदुखत्ता में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास पं. मनोज कृष्ण जोशी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां भगवती की सच्ची भक्ति से जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने भक्तों से मां जगदम्बा का नित्य स्मरण करने तथा सद्मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन व कथा श्रवण के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी लक्ष्मण सिंह भंडारी की ओर से रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
आयोजन में समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय, सचिव देव सिंह देवली सहित राधा वल्लभ पांडे, चेतन पांडे, नंदन ऐरी, मनोज बसनायत, सागर शर्मा, विपिन चंद्र जोशी, बीना जोशी, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, कैलाश जोशी, सीमा रावत, बबीता बसनायत, सरिता गंगोला, देवकी गोस्वामी, माया उपाध्याय, पुष्पा भंडारी, गीता दानू, ईश्वर काला, धीरज कुंवर, रमेश गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, अमित दानू, विजय सामंत, राजू भंडारी, लक्ष्मण भंडारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो परिचय: प्रवचन करते कथा व्यास पं. मनोज कृष्ण जोशी











