
लालकुआं पुलिस की कार्यवाही 01 वारण्टी गिरफ्तार
श्री मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में श्री मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में लालकुआं पुलिस द्वारा एक वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।
मा0 न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से जारी वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी ललित बिष्ट पुत्र दरबान सिंह, निवासी गांधीनगर खलयान बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल, उम्र 32 वर्ष को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 3610/2021, धारा 279/304(1) भा0द0वि0 में कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम –
उ0नि0 प्रेम सिंह
का0 आनन्द पुरी
का0 कमल विष्ट
मीडिया सेल
जनपद नैनीताल










