पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, तो भाजपा नेता के बेटे ने उठाया ये खतरनाक कदम

ADVERTISEMENTS Ad

कोटाबाग में पुलिस कांस्टेबल की मार से क्षुब्ध युवक ने खौफनाक कदम उठाते हुए विषाक्त पदार्थ गटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि कालाढूंगी थाना पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

सयात गांव के रहने वाले भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन नगरकोटी मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य भी रहे हैं। बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका पुत्र कमल (31) बाइक से जा रहा था। तभी चौकी के एक सिपाही ने उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा और अभद्रता की, यह बात कमल को चुभ गई। उसने कोटाबाग के बाजार में जहर खा लिया। पता चलने पर वह उसे लेकर बेस अस्पताल गए, वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें