
गुमशुदा चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुलिस की तत्परता से परिवारों में खुशियां
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के आदेशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु उत्तराखंड के समस्त जनपदों में दिनांक 01.01.2026 से 18.04.2026 तक “ऑपरेशन स्माइल अभियान” संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद नैनीताल स्तर पर डाॅ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में
श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी/नोडल अधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
क्षेत्राधिकारी/नोडल अधिकारी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण एवं गठित ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग, सूचना संकलन एवं टीम वर्क के माध्यम से गुमशुदाओं की खोजबीन में सराहनीय कार्य किया गया। अथक प्रयासों और त्वरित कार्यवाही के चलते गुमशुदा को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया
🔹 दिनांक 31.03.2026 को ऑपरेशन स्माइल टीम द्वितीय द्वारा गुमशुदा महिला यशोदा पत्नी आकाश निवासी ग्राम जयपुर खीमा, थाना लालकुआं तथा उसके दो नाबालिग बच्चे
खुशबू (उम्र 5 वर्ष)
त्रिलोक चन्द्र (उम्र 3 वर्ष)
को, जो दिनांक 08.03.2026 से घर से बिना बताए लापता थे, कठोर परिश्रम, पतारसी एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
🔹 दिनांक 03.02.2026 को ऑपरेशन स्माइल टीम तृतीय द्वारा गुमशुदा महिला गुलफसा पत्नी फईम निवासी थाना खाताड़ी, रामनगर (उम्र 40 वर्ष), जो अपने दो बच्चों
रियान (उम्र 12 वर्ष)
अल्फा (उम्र 10 वर्ष)
को साथ लेकर लापता हो गई थी दिनांक 01.04.2026 को सकुशल बरामद कर बच्चों सहित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
🙏 परिजनों द्वारा आभार व्यक्त
दोनों मामलों में गुमशुदाओं के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
इस सफल कार्यवाही से न केवल परिवारों में खुशियां लौटीं, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
👮♂️ बरामदगी टीम
टीम-1
1- अ0 उप निरीक्षक आनंद बल्लभ जोशी
2- महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा
3- महिला कांस्टेबल दीपा सामंत
4- कांस्टेबल अतीक अहमद
5- कांस्टेबल दिगंबर सिंह
टीम-2
1- अ0 उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी
2- कांस्टेबल राजेश कुमार
3- महिला कांस्टेबल चेतना
🔔 विशेष उल्लेख
एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी/नोडल अधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा जनपद के अन्य गुमशुदाओं की तलाश निरंतर जारी है तथा अभियान को सफल एवं सार्थक बनाया जा रहा है।
मीडिया सेल
जनपद नैनीताल










