उत्तराखंड: यहां पोस्टमास्टर पर भालू ने किया हमला, मौत, देखें रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad
  • भालू के हमले में पोस्टमास्टर की मौत, SDRF ने किया शव रेस्क्यू

बागेश्वर- जनपद के सामा-मुनस्यारी मार्ग पर मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना में 20 वर्षीय युवक यश शर्मा की मौत हो गई। मूल रूप से महेन्द्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) निवासी यश वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था और आज सुबह डाक वितरण हेतु साइकिल से निकला था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

बताया गया कि मार्ग पर चलते समय अचानक एक जंगली भालू उसके पीछे लग गया। भालू को देखकर यश घबरा गया और उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गिरने के तुरंत बाद भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

घटना की सूचना मिलने पर SDRF टीम कपकोट पोस्ट से उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल रवाना हुई। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में उतरकर शव को बरामद किया और स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस को सौंपा.घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग से भालू की गतिविधियों पर निगरानी और रोकथाम के लिए कदम उठाने की मांग की जा रही है। SDRF की तत्परता से शव को सुरक्षित निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें