Ad

हल्द्वानी:- सोना लेकर फरार सुनार का मामला एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. तक पहुंचा, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश…..

हल्द्वानी। सोने के आभूषण बनाने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला हल्द्वानी में सामने आया है। ठगी से परेशान दर्जनभर से अधिक लोग सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी सुनार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए पुलिस व एसओजी टीम को आरोपी की तलाश में लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ क्षेत्र के रहने वाले सुनार नरेंद्र उर्फ नीरज पर आरोप है कि उसने कई लोगों से सोना, चांदी और नकद राशि लेकर आभूषण बनाने का वादा किया, लेकिन तय समय पर आभूषण देने की बजाय वह 6 फरवरी को दुकान बंद कर फरार हो गया। आरोपी का मोबाइल फोन भी तभी से बंद बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- बिंदुखत्ता राजस्व गांव प्रकरण में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ की अहम बैठक

गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 20 ग्राम सोने का आभूषण बनवाने के लिए आरोपी को 1.85 लाख रुपये दिए थे। 8 फरवरी को आभूषण देने की बात तय थी, लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि आरोपी की पत्नी भी घर में मौजूद सामान लौटाने से इनकार कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस सरकारी स्कूल में छुट्टी के बाद हिंसक वारदात, छात्र ने सीनियर पर चाकू से किया जानलेवा हमला….

पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने अलग-अलग लोगों से 20 ग्राम, 21 ग्राम, 26 ग्राम सहित अन्य मात्रा में सोना लेकर आभूषण बनाने या चमकाने के नाम पर ठगी की और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड (बड़ी खबर) नगर निगम सीमा क्षेत्र में निजी बाजार संचालन के लिए शासन ने बनाए नए नियम, देखें ये खास अपडेट

एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने सामूहिक धोखाधड़ी के इस मामले को गंभीर मानते हुए मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को जांच सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें