Ad

लालकुआँ:- बिंदुखत्ता राजस्व गांव प्रकरण में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ की अहम बैठक

लालकुआं:- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने क्षेत्रवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता में आयोजित की गई, जिसमें राजस्व समिति, पूर्व सैनिक संगठन तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।


बैठक के दौरान बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने से जुड़ी वर्षों से लंबित समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र को शीघ्र राजस्व भूमि घोषित कराने के लिए ठोस, व्यावहारिक एवं प्रभावी रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा


इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने अपने सुझाव रखते हुए एकजुट होकर आंदोलन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास लगातार जारी रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....


प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि बिंदुखत्ता की जनता की भावनाओं के अनुरूप त्वरित एवं स्थायी समाधान निकालने के लिए सभी संबंधित पक्ष पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......


बैठक में राजस्व समिति के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें