Ad

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद बाइक बनी आग का गोला, दो युवकों की……

हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे दोनों युवक आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीपुर निवासी राहुल (पुत्र रामवीर) और राजकमल (पुत्र राजेंद्र कुमार) एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, दूध के दाम में बढ़ोतरी और 20 साल बाद भर्ती का रास्ता साफ

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें तुरंत आग लग गई। आग की लपटों और गंभीर चोटों के कारण दोनों युवक खुद को बचा नहीं सके और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक दबोचा

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह जलती हुई बाइक से दोनों युवकों के शवों को अलग किया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना पर बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नैनीबैंड बाईपास पर भीषण हादसा, दो कारों की टक्कर, एक खाई में गिरी.....

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी वाहन व चालक की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे अलीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

सम्बंधित खबरें