हल्द्वानी न्यूज़: कार्यभार संभालते ही एक्शन में ध्रुव रौतेला, दूरदराज तक जाकर सुनेंगे पत्रकारों की समस्याएं

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार और पत्रकारों के बीच सेतु बनेंगे ध्रुव रौतेला, तहसील स्तर तक सुनेंगे समस्याएं

देहरादून। उत्तराखंड में मीडिया और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला ने आज मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए जमीनी स्तर तक पत्रकारों की आवाज को शासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा जारी आदेश संख्या-158 दिनांक 03 अप्रैल 2026 के क्रम में ध्रुव रौतेला ने 7 अप्रैल को अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह सरकार और पत्रकारों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेंगे।

रौतेला ने बताया कि उनका विशेष फोकस तहसील स्तर तक के पत्रकारों तक पहुंचने पर रहेगा, ताकि दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं को सीधे सुना जा सके और उन्हें प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अक्सर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के पत्रकारों की समस्याएं अनदेखी रह जाती हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मीडिया के सहयोग से इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर और प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

ध्रुव रौतेला ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में पारदर्शिता, बेहतर संवाद और पत्रकारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इस दौरान उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें