नैनीताल: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का अल्टीमेटम—अपराध छोड़ो या नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार”

अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर बरपा कहर

07 शातिर वांछित/इनामी अपराधी गिरफ्तार, 02 अपराधी जिला बदर

484 संदिग्धों का सत्यापन, 07 लोगो के विरुद्ध BNS/BNSS तथा 111 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के कार्यवाही

रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग, गलत नंबर प्लेट, हूटर बजाने वाले 110 वाहनों पर कार्यवाही, 31 वाहन सीज, 13 गिरफ्तार

243 होटल, ढाबे इत्यादि की सघन चेकिंग

प्रैस नोट

जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी0सी0 के कड़े निर्देशानुसार संपूर्ण नैनीताल जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की कमान नोडल अधिकारी श्री मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी) को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अमूल-मदर डेयरी के बाद अब आंचल ने भी बढ़ाए दाम, क्रीम के पैकेट पर 50 रुपये की बढ़ोतरी..

अभियान का मुख्य उद्देश्य
इस विशेष अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को सक्रिय किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य वांछित अपराधियों, वारंटियों की धरपकड़, अवैध शराब व हथियारों की तस्करी रोकना और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

📊 कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:

अभियान के प्रारम्भ दिनांक 03.04.2026 से 07.04.2026 तक पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों में कड़ी कार्रवाई की है, जिसका विवरण निम्नवत है:

👉अपराधियों पर प्रहार (गिरफ्तारी व जिला बदर):
▫️वांछित अपराधी: 01 गिरफ्तार।
▫️इनामी अपराधी: 06

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा सफेद बाघ ‘तेजस’ का आकर्षण, CM धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण; कॉलेज छात्रों को मिलेगी मुफ्त एंट्री

कुल 07 शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

👉गुंडा एक्ट: 02 पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया गया।

👉 सत्यापन एवं शांति व्यवस्था (BNSS/Police Act):

▫️शांति भंग/असामाजिक तत्व: 111 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।

👉 सत्यापन अभियान:

▫️ कुल 484 संदिग्ध व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

▫️कानूनी कार्रवाई: BNS के तहत 01 और BNSS के तहत 06 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

👉 यातायात एवं सड़क सुरक्षा (सड़क पर स्टंट और ड्रंकन ड्राइविंग):

▫️रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने और गलत नंबर प्लेट/हूटर वाले 110 वाहनों पर कार्रवाई।

▫️गंभीर उल्लंघन पर 31 वाहन सीज किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, पांच टीमों ने एक साथ संभाला मोर्चा, कई कर्मचारी मिले नदारद...

▫️संबंधित मामलों में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

👉 होटल, ढाबा एवं सार्वजनिक स्थल चेकिंग:

▫️जनपद के कुल 243 होटल, ढाबों, पब और बार का औचक निरीक्षण किया गया ताकि किसी भी अनैतिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

जनता से अपील:
नैनीताल पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को दें। आपकी सतर्कता ही समाज की सुरक्षा है।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें