
हल्द्वानी 06 मार्च 2026 सूवि।
जनपद नैनीताल का कोई भी निवासी खाड़ी देश में फंसा हुआ है, तो उनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल नंबर पर सूचित कर सकते हैं, ताकि समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि खाडी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष को देखते हुए कुवैत, सऊदी अरब,बहरीन तथा यूएई देशों में फंसे जनपद के नागरिकों हेतु आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गये हैं, ताकि सुरक्षित भारत वापसी के संबंध में शासन-प्रशासन स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कुवैत हेतु मो-96565-501946, ईमेल [email protected], सऊदी अरब हेतु मो- 00-966-11-4884697 तथा ईमेल [email protected], बहरीन हेतु मो-97339-418071,97338-400433, यूट्यूब Embassy of india, Bahrain तथा यूएई हेतु मो- 971-2-4492700 तथा बैब साईट,ूूूwww.indembassyuae.gov.in पर सूचित कर सकते हैं ताकि समयबद्ध व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि केवल आधिकारिक व सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें और अफवाहों से बचें।











