Ad

नैनीताल के नए डीएम ललित मोहन रयाल ने संभाला पदभार, मानसखंड परियोजना पर रहेगा विशेष फोकस

नैनीताल। मंगलवार को नैनीताल के नव नियुक्त जिलाधिकारी आईएएस ललित मोहन रयाल ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोषागार का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की।

कार्यभार संभालने के बाद डीएम रयाल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति देना और मानसखंड परियोजना के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराना रहेगा। उन्होंने बताया कि मॉल रोड ट्रीटमेंट कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में महिला का शव मिलने से सनसनी, खुरपिया फॉर्म में संदिग्ध हालात में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

डीएम रयाल ने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर नियमित समीक्षा होगी, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में महिला का शव मिलने से सनसनी, खुरपिया फॉर्म में संदिग्ध हालात में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

कार्यभार ग्रहण के बाद एडीएम विवेक राय, एडीएम शैलेन्द्र नेगी, सीडीओ अनामिका, एसडीएम नावाजिश खलीक, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार और एसडीएम बी.सी. पंत सहित अन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी को शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में महिला का शव मिलने से सनसनी, खुरपिया फॉर्म में संदिग्ध हालात में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Ad

सम्बंधित खबरें