लालकुआँ:- रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर दीपेन्द्र कोश्यारी ने क्षेत्रवासियों को दीं शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करता है। होली हमें भेदभाव मिटाकर एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....


उन्होंने सभी युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि होली को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं, लेकिन सामाजिक मर्यादा और कानून का भी पूर्ण पालन करें। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें तथा किसी पर भी जबरन रंग न डालें।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....


अंत में उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे तथा उत्तराखण्ड प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें