Ad

बड़ी खबर (उत्तराखण्ड) इस मेडिकल कॉलेज की छात्रा का हॉस्टल के कमरे में मिला शव, पुलिस व फोरेंसिक टीमें जांच में जुटी…

देहरादून– राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी परिसर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा तान्या चौहान का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर फैल गई है।


घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्लास समाप्त होने के बाद जब तान्या की रूममेट हॉस्टल के कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और फोन कॉल करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद रूममेट ने तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियमों पर सख़्त उत्तराखण्ड सरकार, पांच से अधिक चालान पर लाइसेंस निरस्त, चालान न भरने वालों पर…. कार्यवाही, जाने पूरा मामला


प्रशासन की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया, जहां कमरे के भीतर तान्या का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलने पर जौलीग्रांट चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे को सील कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि इसके पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर भवाली में वृहद सत्यापन अभियान, 30 लोगों पर कार्रवाई, 7 मकान मालिकों पर 70 हजार का जुर्माना....


मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली तान्या चौहान के रूप में हुई है। शनिवार को परिजनों के देहरादून पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।


परिजनों ने बताया कि तान्या के पिता नीरज कुमार मुजफ्फरनगर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहते हैं और पूर्व में व्यापार से जुड़े रहे हैं। वे हृदय रोग से पीड़ित हैं और हाल ही में उनके दिल में स्टंट डाला गया था। तान्या का एक छोटा भाई भी है। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, स्कूलों में बच्चों को दिया गया यातायात नियमों का पाठ….


जौलीग्रांट चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह सैनी ने बताया कि पुलिस छात्रा के दोस्तों, रूममेट और यूनिवर्सिटी स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सके।
इस घटना ने एक बार फिर मेडिकल छात्रों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें