सांसद अजय भट्ट ने भाजपा के इस सक्रिय कार्यकर्ता को दिया महत्वपूर्ण दायित्व….देखें रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साथी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी भागीदारी देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मण खाती को पुनः महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्टी में कई बार विभिन्न पदों पर रहे लक्ष्मण खाती को पुनः अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए उनसे क्षेत्र के विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने का आह्वान किया हैं। साथ ही इस आशय का पत्र जिलाधिकारी नैनीताल और मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को भी प्रेषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....


अपने दिल्ली स्थित आवास में वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण खाती को अपने प्रतिनिधि का नियुक्त पत्र सौंपते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वह क्षेत्र में हो रहे तमाम विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए क्षेत्र के स्थानीय निकाय, पंचायत एवं शासकीय बैठकों में मेरे प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....


उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण खाती सांसद अजय भट्ट के पूर्व के कार्यकाल के दौरान भी उनके प्रतिनिधि रहे। साथ ही उनके केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के कार्यकाल के दौरान पीआरओ थे। इसके अलावा लक्ष्मण खाती भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश स्तर के कई पदों पर महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं। सांसद अजय भट्ट द्वारा पुनः प्रतिनिधि नियुक्त करने पर लक्ष्मण खाती ने क्षेत्रीय सांसद का आभार व्यक्त करते हुए उनके भरोसे पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....


फाइल फोटो- लक्ष्मण खाती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें