Ad

देहरादून: प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में सीएम धामी से मिला बिंदुखत्ता प्रतिनिधिमंडल, जनहित मुद्दों पर अहम चर्चा…


देहरादून में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता समिति के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट हुई। इस मुलाकात का नेतृत्व समिति के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया, जिनकी पहल पर बिंदुखत्ता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा गया।


दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता क्षेत्र को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने, भूमि संबंधी जटिलताओं के समाधान, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय निवासियों को राजस्व अभिलेखों से जुड़ी परेशानियों के विषय को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इन समस्याओं का समाधान क्षेत्र के हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एटीएम तोड़ने की कोशिश नाकाम, नकाबपोश की तलाश में पुलिस......


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोश्यारी की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को विषयों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  20 फरवरी तक चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर अवधि बढ़ी


प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र के कई सामाजिक, राजनीतिक एवं पूर्व सैनिक प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

उपस्थित सदस्यों में—
1 नवीन सिंह पपोला (मंडल अध्यक्ष, भाजपा बिंदुखत्ता)
2 अर्जुन नाथ गोस्वामी (अध्यक्ष, वन अधिकार समिति)
3 भरत नेगी (पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा बिंदुखत्ता)
4 पूरन बोरा (मंडल महामंत्री, भाजपा बिंदुखत्ता)
5 कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट (पूर्व सैनिक)
6 कैप्टन दलवीर सिंह कफोला (पूर्व सैनिक)
7 चंचल सिंह कोरंगा (पूर्व सैनिक)
8 भुवन भट्ट (सचिव, वन अधिकार समिति)
9 श्याम सिंह रावत
10 प्रमोद कलोनी

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी देहरादून में सनसनी, बाजार पहुंची युवती पर अचानक हमला, मौके पर मौत, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ...... जाने पूरा मामला


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के प्रयासों से बिंदुखत्ता की वर्षों पुरानी मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखने का अवसर मिला, जिससे क्षेत्र में समाधान की उम्मीद और प्रबल हुई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें