अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, 35 मीटर नीचे गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत…

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार कसाण बैंड के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर करीब 35 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....


कार में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....


प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें