हल्द्वानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, पुलिस चौकी से चंद कदम दूर युवक पर हमला, युवक को आए 13 टांके…

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। शहर के मंगलपड़ाव क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि घटना मंगलपड़ाव पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके होंठ से लेकर नाक के पास तक 13 टांके लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....


घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत (21 वर्ष) सब्जी मंडी स्थित गौतम मांगा की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को भी वह रोज़ की तरह काम पर पहुंचा था और दुकान के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की थी। दोपहर के समय स्कूटी हटाने को लेकर उसकी एक अज्ञात युवक से कहासुनी हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के कुछ ही देर बाद आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ दुकान के अंदर घुस आया और विनय पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विनय के होंठ से लेकर नाक तक गहरा घाव हो गया। बीच-बचाव के दौरान उसका अंगूठा भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल विनय को तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जबकि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....


दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें