Ad

ANTF टीम पर ईंट-पत्थर से वार, घायल हेड कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती, स्मैक तस्करों की तलाश तेज…

ऊधम सिंह नगर (रुद्रपुर)। जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पथराव की इस घटना में एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, 35 मीटर नीचे गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत...


जानकारी के अनुसार एएनटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी इलाके में स्मैक (हेरोइन) की खेप सप्लाई होने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।


बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस टीम संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंची, वहां मौजूद तस्करों ने अचानक ईंट और पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लग गई, जिससे वह घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  20 फरवरी तक चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर अवधि बढ़ी


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनज़र मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के घर की सघन तलाशी भी ली है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 मामलों का मौके पर निस्तारण, 3 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त


फिलहाल हमलावर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें