Ad

हल्द्वानी में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, 26 मामलों का मौके पर निस्तारण, 3 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में राजस्व प्रवर्तन टीम ने तहसील क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान जनसमस्याओं से जुड़े कई मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 26 राजस्व प्रकरणों का मौके पर परीक्षण कर निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....


कार्रवाई के तहत सार्वजनिक मार्गों और स्थलों पर अतिक्रमण, सिंचाई गूल पर कब्जा, पाइपलाइन विवाद, भूमि विवाद, सीमांकन तथा खाता-खतौनी दुरुस्तीकरण से संबंधित मामलों का समाधान किया गया। राजस्व टीम की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों को राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..


अभियान के दौरान ग्राम चौंशाला में लगभग 3 बीघा राजकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए मौके पर सूचना बोर्ड भी स्थापित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....


उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, और जनता से जुड़ी राजस्व समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें