Ad

हल्द्वानी में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, होली मनाकर लौट रहे किसान की दर्दनाक मौत….

हल्द्वानी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह हादसा काठगोदाम थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम होली के दिन हुआ। जानकारी के अनुसार देवलातल्ला निवासी 54 वर्षीय किसान शोभन सिंह रावत कुंवरपुर रेशम बाग से होली खेलकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी के बीच रंगों की बौछार: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अगुवाई में नैनीताल पुलिस ने खेली उल्लास की होली

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार किसान उछलकर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दहेज के लिए गर्भवती बहू की हत्या का आरोप, शादी के तीन महीने बाद मौत; पति गिरफ्तार, जाने पूरा मामला....

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बोलेरो का नंबर UP 32 QN 9037 है। मौके पर बोलेरो की दाईं तरफ की हेडलाइट टूटी हुई मिली, जिसमें मृतक की पैंट का कपड़ा भी फंसा हुआ पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक संगीत जगत को बड़ा झटका, सड़क दुर्घटना में थारू गायिका रिंकू राणा की मौत, भतीजी घायल....

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके पर ही मौजूद था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक किसान शोभन सिंह रावत के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें