पत्नी और बेटे के सामने बीट वॉचर को उठा ले गया बाघ, गुस्साए लोगों ने तीन घंटे लगाया जाम

ADVERTISEMENTS Ad

दोपहर में खाना खाने के बाद प्रेम सिंह पत्नी रूपा और नौ साल के बेटे उदय के साथ जलौनी लकड़ी लेने जंगल गया था। परिवार ने सपने में भी नहीं सोचा था कि कुछ कदम आगे बड़ी अनहोनी उनका इंतजार कर रही है।झाड़ियों में छिपा बाघ रूपा के सामने ही उसके सुहाग को अपने जबड़े में दबाकर ले गया। एक पल के लिए तो रूपा कुछ समझ नहीं पाई लेकिन अनहोनी का अहसास होते ही वह बाघ के पीछे दौड़ी। हालांकि तब तक आदमखोर उसकी आंखों से ओझल हो चुका था। उसकी ओर से मदद की गुहार लगाई गई लेकिन आवाज घने जंगल में ही गूंजती रह गई। दोपहर से शाम होते-होते भले ही उसकी चीख-चीत्कार सिसकियों में बदल गई लेकिन बाघ ने जो जख्म उनके परिवार को दिए वह ताउम्र यादों में बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ शाम चार बजे शव को सांवल्दे वन चौकी के पास ढेला-रामनगर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भाजपा नेता इंदर रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, महेश जोशी सहित सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने या फिर मारने की मांग की। करीब तीन घंटे तक ग्रामीण सर्दी के बीच सड़क पर बैठे रहे। उपनिदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने किसी तरह लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

तीन दिन में बाघ पकड़ने का दिया अल्टीमेटम
आक्रोशित ग्रामीणों ने कॉर्बेट पार्क प्रशासन को बाघ पकड़ने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि यदि तीन दिन में बाघ नहीं पकड़ा गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि वनाधिकारियों के समक्ष मृतक के परिजनों को मुआवजा और उसकी पत्नी को नौकरी देने की मांग की गई है।

मृतक कॉर्बेट पार्क के बिजरानी रेंज में बीट वाचर था। बीमार होने चलते तीन दिन से अवकाश पर था। बाघ को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप व पिंजर लगाने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। -डॉ. साकेत बडोला, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

घटनास्थल पर की गई कांबिंग
कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने घटनास्थल पर कॉबिंग की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल कानिया बीट फूलताल ब्लॉक कक्ष संख्या 10 में कैमरा ट्रैप और पिंजरा लगा दिया गया है। जल्द ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें