
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार
राजधानी में ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मॉड्यूल पुरानी दिल्ली से संचालित हो रहा था और इसके तार , और तक जुड़े हुए थे। इस कार्रवाई को राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
हाई-टेक विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए। जब्त हथियारों में की सब-मशीन गन (Shadow CZ), की Beretta पिस्टल, की Stoeger पिस्टल, की PX-3, की Taurus और की Walther पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा PX-5.7 जैसे हाई-एंड हथियार भी बरामद किए गए, जो आमतौर पर विशेष बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं।
पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत तक पहुंचते थे हथियार
जांच में खुलासा हुआ है कि तस्कर से हथियार भेजते थे, जिन्हें बॉर्डर के जरिए भारत में प्रवेश कराया जाता था। इसके बाद इन्हें लाकर पूरे देश में सप्लाई किया जाता था। सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए इस रूट का इस्तेमाल किया जा रहा था।
दिल्ली बना तस्करी का मुख्य हब
क्राइम ब्रांच के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से समेत कई राज्यों में सक्रिय था और संगठित अपराध में लिप्त गिरोहों को हथियार मुहैया करा रहा था। आशंका है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल कई हाई-प्रोफाइल शूटआउट और गैंगवार में किया गया हो सकता है।
सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
इस पूरे मामले की जानकारी (संयुक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम ब्रांच) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि यह सिंडिकेट पिछले 7-8 महीनों से सक्रिय था और बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई कर रहा था।
क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन
इस कार्रवाई से न केवल एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है, बल्कि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को भी बड़ा झटका लगा है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को इस मामले में और बड़े खुलासों की उम्मीद है।










