Ad

एसएसपी मंजुनाथ टीसी की सख्ती का असर, 150 CCTV खंगालकर मुखानी पुलिस ने 13 लाख की चोरी का किया खुलासा, जाने….

एसएसपी मंजुनाथ टीसी की सख्ती से अपराधियों की धरपकड़ में मिली सफलता, चोरी की वारदात का किया खुलासा

100-150 CCTV कैमरे खंगाले, चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, करीब 13 लाख मूल्य के सोने के जेवरात व नगदी बरामद

 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी* के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।  

   दिनांक 12.03.2026 को वादी *हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र* निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि वह दिनांक *02.03.2026 से 05.03.2026* तक अपने पैतृक गांव *थापला ताकुला जिला अल्मोड़ा* गए हुए थे। दिनांक 05.03.2026 को घर वापस आने पर पाया कि *अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात व नगदी चोरी* कर ली गई है।  

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 23/26, धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र के सुपुर्द की गई।

   *घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मंजुनाथ टीसी* द्वारा चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु *एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।  

   निर्देशों के अनुपालन में *क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडेय* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व* में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास *लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन* किया गया तथा *मैनुअल इंटेलिजेंस व अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान* की गई।  

     दिनांक 13.03.2026 को पुलिस टीम को *हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति* दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। *पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (उम्र 25 वर्ष)* बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर *चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण व नगदी बरामद* हुई, जिसके बाद *अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।*  

👤 गिरफ्तार अभियुक्त

  1. गौरव कुमार उम्र: 25 वर्ष पुत्र संतोष कुमार
    निवासी: चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम, जिला नैनीताल
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

💰 बरामद माल

  • 01 पीली धातु का मटरनुमा मंगलसूत्र
  • 01 पीली धातु का पाइपनुमा मंगलसूत्र
  • 02 अदद पीली धातु की पौंची
  • 01 नथ व बैग टीका (पीली धातु)
  • 02 कान के झुमके (पीली धातु)
  • ₹2250 नगद
  • 01 सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

अपराधिक इतिहास

  1. FIR संख्या 116/24 धारा 305(a)/331(4)/317(2) BNS थाना काठगोदाम

अभियुक्त का अन्य आपराधिक इतिहास संबंधित थानों व जनपदों से प्राप्त किया जा रहा है।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹ 2000 नगद इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी
  • उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र चंद्र
  • कांस्टेबल रोहित कुमार
  • कांस्टेबल बलवंत सिंह
  • कांस्टेबल धीरज सुगड़ा
  • कांस्टेबल रविंद्र खाती
  • कांस्टेबल अरविंद sog तकनीकि सहायता व सर्विलांस
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- यहां पानी में उतरा करंट, मां-बेटी की गई जान...

🔹 चोरी की घटना के सफल अनावरण में कांस्टेबल बलवंत सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आसपास के लगभग 100-150 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में अहम योगदान दिया गया।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें