Ad

ओखलकांडा(नैनीताल): निर्वाचित प्रधान की कुर्सी रद्द, दूसरे नंबर का प्रत्याशी बनेगा नया प्रधान, जाने पूरा मामला

धानाचूली (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भदरेठा में प्रधान चुनाव को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने विजयी घोषित प्रत्याशी का निर्वाचन निरस्त कर दिया है और दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी को प्रधान घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को हुई अंतिम सुनवाई के बाद एसडीएम ने यह आदेश जारी किया। चुनाव में आशा मटियाली और निर्मल सिंह आमने-सामने थे, जिसमें आशा मटियाली को मात्र एक वोट से जीत मिली थी। हालांकि, निर्मल सिंह ने एसडीएम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि आशा मटियाली का नाम दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज था, जो नियमों के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के चक्रव्यूह में फंसी नशे की ‘लेडी डॉन’, लाखों की स्मैक बरामद

मामले की जांच के बाद एसडीएम अंशुल भट्ट ने पाया कि नामांकन प्रक्रिया में गंभीर त्रुटि हुई है। उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि रिटर्निंग ऑफिसर को इस आपत्ति पर के 11 जुलाई 2025 के आदेश के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए थी, जिसे बाद में भी मान्यता दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के चक्रव्यूह में फंसी नशे की ‘लेडी डॉन’, लाखों की स्मैक बरामद

जांच में आशा मटियाली का नामांकन अवैध पाए जाने पर उनके पक्ष में डाले गए सभी वोट शून्य घोषित कर दिए गए हैं। साथ ही उनका ग्राम प्रधान के रूप में निर्वाचन भी रद्द कर दिया गया है। आदेश जिला पंचायत कार्यालय को भेज दिया गया है, जहां से नए प्रधान की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी के चक्रव्यूह में फंसी नशे की ‘लेडी डॉन’, लाखों की स्मैक बरामद

एसडीएम के इस फैसले के बाद अब दूसरे स्थान पर रहे निर्मल सिंह का प्रधान बनना लगभग तय माना जा रहा है।

डीपीआरओ सुरेश बैनी ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नियमानुसार आगे की कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी।

सम्बंधित खबरें