यहां पत्नी की मांग पूरी न कर पाया पति तो पत्नी ने उठाया ये बढ़ा कदम, मचा हड़कंप, देखें पूरी रिपोर्ट…….

ADVERTISEMENTS Ad

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। सुहागरात में ही पत्नी ने पति को बता दिया कि उसे दाढ़ी वाले लोग पसंद नहीं हैं। उसने पति से लंबी और बड़ी दाढ़ी कटवाने को कहा। एक माह बाद भी पति ने बात नहीं मानी तो पत्नी तीन दिन पहले देवर के साथ फरार हो गई। देवर की दाढ़ी नहीं थी और वह उसे पसंद आ गया था।

पति ने की थाने में शिकायत

पीड़ित पति ने थाने पर शिकायत की। बुधवार दोपहर विवाहिता लौट आई। घर पर दोनों पक्ष के लोग बैठकर दाढ़ी की समस्या का हल निकालने का घंटों प्रयास करते रहे, लेकिन समाधान नहीं निकला। अंत में विवाहिता मायकेवालों के साथ चली गई। युवक का एक माह पहले निकाह हुआ था। थाने पर दी तहरीर के अनुसार, सुहागरात में ही दुल्हन ने दाढ़ी को लेकर एतराज जताया। उसने धर्म का वास्ता देकर दाढ़ी रखने व इसे नजर अंदाज करने को कहा। युवक को लगा कुछ दिन बाद उसकी पत्नी जिद छोड़कर मान जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ।

देवर के साथ भागी पत्नी, फिर लौटी वापस

तीन दिन पहले युवक की पत्नी व छोटा भाई लापता हो गए। आस-पड़ोस में जानकारी की तो पता चला पत्नी व भाई साथ-साथ गए हैं। पुलिस ने नवविवाहिता के मायकेवालों व भाई के दोस्तों से पूछताछ शुरू की तो दोनों घबरा गए और बुधवार दोपहर वापस आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग जुटे और समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला और नवविवाहिता मायकेवालों के साथ चली गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें