कफ सिरप से मौत के बाद हरियाणा में सख्ती: 12 दवा कंपनियों का उत्पादन बंद, दो के लाइसेंस रद्द

ADVERTISEMENTS Ad

चंडीगढ़: कफ सिरप से जुड़ी मौतों के बाद हरियाणा सरकार एक्शन मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जोखिम भरे रासायनिक विलायकों का इस्तेमाल करने वाली दवा कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 12 कंपनियों का उत्पादन बंद कराया गया है और दो के लाइसेंस रद्द किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को प्रोपिलीन ग्लाइकॉल, ग्लाइकॉल और ग्लिसरीन जैसे सॉल्वैंट्स के उपयोग में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में अब तक 37 निरीक्षण किए जा चुके हैं और 54 नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

हरियाणा सरकार ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के साथ मिलकर 14 संयुक्त निरीक्षण भी किए हैं। इसके अलावा बिक्री इकाइयों से 267 सॉल्वैंट नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

आरती सिंह राव ने बताया कि नई आधुनिक औषधि परीक्षण प्रयोगशाला चार महीने में तैयार हो जाएगी। साथ ही गुरुग्राम, हिसार और करनाल में तीन नई लैब स्थापित करने के लिए 91.9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव CDSCO को भेजा गया है।

राज्य का स्वास्थ्य विभाग अब ऑनलाइन नेशनल ड्रग लाइसेंसिंग सिस्टम (ONDLS) के माध्यम से लाइसेंस जारी कर रहा है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें