Ad

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन होगा आयोजित, सद्गुरुदेव सतपाल महाराज देंगें एकता का संदेश….

लालकुआं — महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लालकुआं क्षेत्र में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। बिंदुखत्ता के संजय नगर द्वितीय स्थित श्री हंस प्रेम योग आश्रम में आगामी 15 फरवरी को विराट सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक संत एवं मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करेंगे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं।


सम्मेलन के मुख्य संयोजक एवं मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि महाशिवरात्रि के दिन यह सद्भावना सम्मेलन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में पूज्य अमृता माताजी सहित अनेक संत-महात्माओं एवं दिव्य विभूतियों की उपस्थिति सुनिश्चित है। देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों से सैकड़ों संत सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, स्कूलों में बच्चों को दिया गया यातायात नियमों का पाठ….


उन्होंने बताया कि आयोजन की सुव्यवस्थित तैयारियों के लिए 63 विभागों का गठन किया गया है, जिनमें कथा पंडाल, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भंडारा एवं यातायात जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। सभी विभागों की जिम्मेदारी सेवा भाव से जुड़े कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। सम्मेलन से पूर्व सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज द्वारा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल में आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, मदिरा दुकानों व FL-2 अनुज्ञापनों की जांच....


कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधान में सुसज्जित मातृशक्ति द्वारा मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते ढोल, दमाऊ और मसकबीन की मधुर धुनों के साथ सद्गुरुदेव महाराज एवं अन्य संतों का भव्य स्वागत किया जाएगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आश्रम परिसर में आवागमन के लिए दो अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।
महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति देश की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है, जो अध्यात्म के माध्यम से मानव समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में टनकपुर से घर लौटे रहे बुजुर्ग पर हमला कर की गई हत्या, आरोपी फरार, पुलिस जाँच में जुटी......


पत्रकार वार्ता में प्रचारिका बाई जी, इंद्रावती बाई जी, मर्यादा बाई जी, गुंजन बाई जी, महात्मा प्रभाकरानंद जी, महात्मा आलोकानंद जी, महात्मा नित्यानंद जी, महात्मा मानसानंद जी, घनश्याम रस्तोगी, भुवन भट्ट तथा मीडिया कोऑर्डिनेटर अजय उप्रेती भी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें