उत्तराखंड: यहाँ एक और जिंदगी लील गया गुलदार, किसान की मौत से गांव में दहशत….देखें रिपोर्ट…

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग। जनपद के ग्राम पंचायत जौंदला में बुधवार तड़के गुलदार के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान पाली मल्ली तोक निवासी मनवर सिंह बिष्ट (54 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे मनवर सिंह अपनी गौशाला की ओर गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गौशाला के पास खून के निशान मिलने पर ग्रामीणों ने तलाश तेज की, जिसके बाद करीब 200 मीटर दूर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

ग्राम प्रधान अनिल नेगी और ग्रामीण देवेंद्र चमोली ने बताया कि मनवर सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वे खेती-बाड़ी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा देहरादून में पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

घटना की सूचना पर विधायक भरत सिंह चौधरी और पालिका अध्यक्ष संतोष रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित करने, गांव में पिंजरा लगाने और मृतक के परिजन को रोजगार देने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

इस बीच डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को तात्कालिक मुआवजा राशि 1.80 लाख रुपये का चेक दिया गया है। गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है तथा क्विक रिस्पांस टीम और रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। गुलदार के लार के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें