Ad

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 कच्ची शराब तस्कर गिरफ्तार

डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चल रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत जनपद में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है।


इसी क्रम में श्री मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन एवं श्री अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: धामी सरकार के 4 साल पूर्ण, उपलब्धियों संग भव्य कार्यक्रम सम्पन्न, दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल

1- पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-
दौराने गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा वीआईपी गेट लालकुआं क्षेत्र से अभियुक्त रामवीर (उम्र 52 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उक्त के कब्जे से 81 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
गिरफ्तारी टीम:
1- अ0उ0नि0 दया किशन सती
2- कानि0 तरुण मेहता
3- कानि0 कमल विष्ट

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश, अब नशा तस्करों पर होगी ये कार्यवाही......, जाने अपडेट

2- पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-
पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान लालकुआं क्षेत्र में इमलीघाट गौला नदी के पास से अभियुक्त रघुवीर सिंह (उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उक्त के कब्जे से मो0सा0 TVS स्पोर्ट्स (UK06H-4341) से 63 लीटर अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- 4 साल पूरे होने पर CM धामी से दीपेंद्र कोश्यारी की शिष्टाचार भेंट, जनहित मुद्दों के साथ योजनाओं के व्यापक प्रचार पर जोर

कोतवाली लालकुआं में दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम:-
1- अ0उ0नि0 अंजू जेठी
2- कानि0 दयाल नाथ
3- कानि0 कमल विष्ट

👉 नैनीताल पुलिस का संदेश:
नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

सम्बंधित खबरें