नैनीताल में कड़ाके की ठंड के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जनवरी तक अवकाश घोषित….

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। जनपद नैनीताल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेशानुसार जनपद में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 05 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....


आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड के कारण विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश की सूचना पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुंचाई जाए और आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

सम्बंधित खबरें